राजस्थान विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा अलर्ट
राजस्थान विधानसभा को ईमेल के जरिए बम धमकी मिली, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं। परिसर खाली करवाकर बम निरोधक दस्ता जांच में जुटा, पूरे इलाके में हाई सिक्योरिटी लागू।
आज एक बार फिर राजस्थान विधानसभा को बम से उड़ने की धमकी मिली है। यह धमकी विधानसभा के ऑफिसियल मेल पर मिली है, मेल मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने अलर्ट जारी कर परिसर को खली करवाया और अपनी जाँच शुरू कर दी है। अधिकारीयों और कर्मचारियों को विधानसभा परिसर से बाहर निकाला गया है. बम निरोधक दस्ते सहित सुरक्षा एजेंसियां अपनी जांच में जुट गयी है।
ईमेल से मिली इस धमकी में लिखा था, "राजस्थान विधानसभा में ठीक दोपहर 1 बजे आत्मघाती धमाका। सभी मुसलमानों को बाहर निकालें।"
Ayush Pareek 
