बंगाल-तमिलनाडु चुनाव 2026: पहले चरण में 152 और 234 सीटों पर वोटिंग, कई जगह हंगामा

पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में पहले चरण का मतदान जारी। बंगाल में बमबाजी और EVM खराबी से हंगामा, वहीं चेन्नई में अजित कुमार और विजय के वोट डालने पर भीड़ उमड़ी।

बंगाल-तमिलनाडु चुनाव 2026: पहले चरण में 152 और 234 सीटों पर वोटिंग, कई जगह हंगामा

पश्चिम बंगाल में फर्स्ट फेज की 152 सीटों पर और तमिलनाडु में सभी 234 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। 9 बजे तक बंगाल में 19% और तमिलनाडु में 18% वोटिंग हुई। उधर, बंगाल में मुर्शिदाबाद के नाओदा में वोटिंग से पहले देर रात देसी बम फेंका गया था। इसमें कई लोग घायल हो गए थे। इसके बाद आम जनता उन्नयन पार्टी (AUJP) के चीफ हुमायूं कबीर सुबह घटनास्थल पर पहुंचे तो उनका विरोध हुआ। इस दौरान TMC कार्यकर्ताओं के साथ उनकी झड़प हुई। 

वहीं मालदा के एक बूथ पर ईवीएम खराब होने से हंगामा हो गया। लोगों ने चुनाव अधिकारी को घेर लिया और आपत्ति जताई। इस बीच पूरे राज्य में सुबह से पोलिंग बूथ पर लंबी कतारें दिख रही हैं। यहां महिलाओं की संख्या ज्यादा है। ऐसा ही हाल तमिलनाडु में देखा जा रहा है। चेन्नई में एक्टर अजित कुमार और TVK चीफ विजय वोट डालने पहुंचे। इस दौरान उनकी एक झलक पाने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे बूथ के बाहर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

बंगाल में मुख्य मुकाबला TMC और BJP के बीच है। यहां के बूथों पर वेबकास्टिंग (लाइव मॉनीटरिंग) के जरिए चुनाव आयोग निगरानी कर रहा है। राज्य की बाकी 142 सीटों पर दूसरे फेज में 29 अप्रैल को वोटिंग होगी। नतीजा 4 मई को आएगा।