सूरतगढ़ में निकली भव्य मंगल कलश यात्रा, गोकुलधाम में होगी श्रीकृष्ण कथा

दिव्या ज्योति जागृति संस्थान की ओर से 14 से 20 नवंबर तक गोकुलधाम में श्रीकृष्ण कथा का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस उपलक्ष में वीरवार को आनंद विहार कॉलोनी स्थित सूरतगढ़ आश्रम से मंगल कलश यात्रा का आयोजन किया गया।

सूरतगढ़ में निकली भव्य मंगल कलश यात्रा, गोकुलधाम में होगी श्रीकृष्ण कथा

सूरतगढ़। दिव्या ज्योति जागृति संस्थान की ओर से 14 से 20 नवंबर तक गोकुलधाम में श्रीकृष्ण कथा का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस उपलक्ष में वीरवार को आनंद विहार कॉलोनी स्थित सूरतगढ़ आश्रम से मंगल कलश यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कलश यात्रा का शुभारंभ ने पूजा छाबड़ा ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक अशोक नागपाल, गौरी शंकर मोदी, मनोज भादु और डॉ. घनश्याम शर्मा ने विधिवत पूजन किया। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए, जिनमें कई महिलाओं ने गंगाजल से भरे मंगल कलश अपने सिर पर धारण किए हुए थे।

 भक्ति और उल्लास से सराबोर रही यात्रा

मंगल कलश यात्रा शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए गोकुलधाम कथा स्थल तक पहुंची।
यात्रा के दौरान जगह-जगह भक्तों और समाजसेवियों द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। तहसील चौराहे पर समाजसेवियों और दुकानदारों ने फूल बरसाकर श्रद्धालुओं का अभिनंदन किया।

 साध्वी कालिंदी भारती करेंगी श्रीकृष्ण कथा प्रवचन

कथा स्थल पर 14 से 20 नवंबर तक चलने वाली श्रीकृष्ण कथा का वाचन दिव्या ज्योति जागृति संस्थान के संस्थापक सर्वश्री आशुतोष महाराज जी की शिष्या कथा व्यास साध्वी सुश्री कालिंदी भारती द्वारा किया जाएगा। 

इस दौरान वह जीवन के अनेक प्रेरक सूत्र और आध्यात्मिक संदेश देंगी। संस्थान का उद्देश्य समाज में आध्यात्मिक चेतना, संस्कार और मानवीय मूल्यों का प्रसार करना है। आयोजकों ने बताया कि कथा के माध्यम से श्रीकृष्ण के आदर्शों और उपदेशों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।