एक रुपए के किराए पर बवाल! नाबालिग छात्र को बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल

क्या एक रुपए की कीमत

किसी की जान से भी ज्यादा हो सकती है ?

हनुमानगढ़ से सामने आई यह घटना इंसानियत को झकझोर देने वाली है। 

यहां एक नाबालिग छात्र को सिर्फ एक रुपया किराया कम देने पर लाठी-डंडों और लात-घूंसों से बेरहमी से पीटा गया। घटना 8 मई की बताई जा रही है लेकिन अब इसका वीडियो सामने आने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि कुछ लोग छात्र को घेरकर लगातार मार रहे हैं और वह खुद को बचाने की कोशिश करता नजर आ रहा है। मारपीट इतनी गंभीर थी कि घायल छात्र को तुरंत अस्पताल ले जाना पड़ा जहां से हालत बिगड़ने पर उसे हिसार रेफर कर दिया गया। पीड़ित के पिता ने घटना के बाद ही पुलिस में मामला दर्ज करवाया था। लेकिन वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और अब तक 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है

गीता चौधरी के मुताबिक मामले की जांच जारी है ।