दरगाह की बड़ी देग में कूदा युवक, पैसे बीनने लगा… सुरक्षा व्यवस्था बनी तमाशा!
विश्व प्रसिद्ध अजमेर दरगाह में हुई इस शर्मनाक घटना ने सुरक्षा इंतज़ामों की पूरी हकीकत उजागर कर दी है। जिस बड़ी देग को आस्था और अकीदत का प्रतीक माना जाता है, उसी में दिनदहाड़े एक अज्ञात युवक कूद गया और चढ़ावे के रुपए लूटने लगा। हैरानी की बात यह रही कि मौके पर मौजूद सुरक्षा व्यवस्था तमाशबीन बनी रही और हालात इतने बिगड़ गए कि देग के अंदर ही खादिम और युवक के बीच मारपीट शुरू हो गई। CCTV में कैद यह घटनाक्रम दरगाह प्रशासन की लापरवाही पर बड़ा सवाल है। लाखों जायरीन की आस्था से जुड़े इस संवेदनशील स्थल पर अगर कोई भी व्यक्ति इतनी आसानी से पहुंच सकता है, तो सुरक्षा के तमाम दावे आखिर किस काम के हैं? घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है, लेकिन इस पूरे मामले ने दरगाह की सुरक्षा व्यवस्था को कटघरे में खड़ा कर दिया है।
Saloni Kushwaha 
