लिग्नाइट माइंस गेट पर श्रमिकों का धरना

बाड़मेर के शिव थाना क्षेत्र के गिरल गांव में लिग्नाइट माइंस गेट पर श्रमिकों का धरना 25वें दिन भी जारी है। स्थानीय ग्रामीण पहले गिरल से बाड़मेर मुख्यालय तक पैदल मार्च कर ज्ञापन सौंप चुके हैं, लेकिन अभी तक इसमें कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। अब नाराज़ श्रमिक कंपनी गेट के आगे डटे हैं। आज शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी भी धरना स्थल पर पहुंचे। विधायक भाटी ने श्रमिकों की मांगों का समर्थन किया, उनके साथ गेट के आगे धरने पर बैठे... विधायक ने आश्वासन दिया कि मांगे मनवाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। धरने से कंपनी का कामकाज लगातार प्रभावित हो रहा है।