पांचना जल विवाद में बड़ा अपडेट, किरोड़ी लाल मीणा के आश्वासन के बाद किसानों का धरना खत्म

पांचना जल विवाद में अब किसानों ने बात मान ली है, कृषि मंत्री किरोड़ीलाल मीणा ने किसानों से बात की।

पांचना जल विवाद में बड़ा अपडेट, किरोड़ी लाल मीणा के आश्वासन के बाद किसानों का धरना खत्म

पांचना बांध के पानी को कमांड क्षेत्र की नहरों में छोड़े जाने की मांग को लेकर खंडीप गांव में पिछले 20 दिनों से जारी किसानों का आंदोलन आखिरकार समाप्त हो गया। कैबिनेट मंत्री किरोड़ीलाल मीणा के आश्वासन के बाद किसानों ने धरना स्थगित करने का फैसला लिया।

मंत्री किरोड़ीलाल मीणान ने दिलाया भरोसा
खंडीप में आयोजित महापंचायत में क्षेत्र के कई प्रमुख जनप्रतिनिधि और राजनीतिक नेता मौजूद रहे। किसानों ने नहरों में पानी छोड़े जाने की मांग को लेकर अपना पक्ष रखा, जिस पर मंत्री किरोड़ीलाल मीणा ने समाधान का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि सरकार इस मुद्दे को गंभीरता से ले रही है और अगले छह दिनों में नहरों में पानी छोड़ने की दिशा में कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने 1 जुलाई तक स्थिति स्पष्ट होने का आश्वासन भी दिया। मंत्री के आश्वासन के बाद किसानों ने आंदोलन समाप्त करने पर सहमति जताई, जिससे क्षेत्र में लंबे समय से बनी हुई तनावपूर्ण स्थिति में राहत मिली है।


वर्षों पुराना है पांचना पानी विवाद

पांचना बांध से जुड़े जल बंटवारे का विवाद लंबे समय से चला आ रहा है। बांध के डाउनस्ट्रीम क्षेत्र के ग्रामीणों का कहना है कि बांध निर्माण के दौरान उनकी भूमि प्रभावित हुई, इसलिए जल पर उनका पहला अधिकार है। दूसरी ओर कमांड क्षेत्र के किसान सिंचाई के लिए पानी की मांग कर रहे हैं और उनका कहना है कि हजारों हेक्टेयर कृषि भूमि पानी के अभाव में प्रभावित हो रही है। 

इसी मुद्दे को लेकर समय-समय पर आंदोलन और विरोध प्रदर्शन होते रहे हैं। फिलहाल किसानों ने सरकार को समय देते हुए अपना धरना समाप्त कर दिया है और अब सभी की नजरें सरकार की आगामी कार्रवाई पर टिकी हैं।


देश-दुनिया की हर बड़ी और ताजा खबर सबसे पहले पाने के लिए जुड़े रहिए PK TIMES के साथ। हमारी टीम हर पल आपको सटीक, तेज और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए तैयार है। राजनीति से लेकर जन सरोकार सहित हर महत्वपूर्ण अपडेट अब एक ही प्लेटफॉर्म पर। PK TIMES ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड करें और कहीं भी,कभी भी खबरों से अपडेट रहें।