डीजीपी राजीव शर्मा के पिता का निधन, पुलिस महकमे में शोक की लहर
राजस्थान के डीजीपी राजीव शर्मा के पिता के निधन पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी समेत कई जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ अधिकारियों ने उनके आवास पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
राजस्थान के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) राजीव शर्मा के पिता के निधन से प्रदेशभर के पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने राजीव शर्मा के आवास पहुंचकर दिवंगत को पुष्पचक्र अर्पित कर

श्रद्धांजलि दी तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। प्रदेश के कई जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ अधिकारियों और पुलिस अधिकारियों ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की।

