राजस्थान में तबादलों से हटी रोक, 5 जुलाई तक होंगे ट्रांसफर
राजस्थान सरकार ने अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादलों पर लगी रोक को हटा दिया है।
राजस्थान सरकार ने अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादलों पर लगी रोक हटा दी है। कार्मिक विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार 19 जून से 5 जुलाई 2026 तक विभिन्न विभागों में तबादले किए जा सकेंगे। सरकार के इस फैसले के बाद लंबे समय से स्थानांतरण की प्रतीक्षा कर रहे कर्मचारियों और अधिकारियों को राहत मिलने की उम्मीद है।

आदेश के मुताबिक निर्धारित अवधि के दौरान विभागीय स्तर पर प्रशासनिक आवश्यकता और नियमानुसार तबादला प्रस्ताव तैयार किए जाएंगे। हालांकि सरकार ने स्पष्ट किया है कि तृतीय श्रेणी (थर्ड ग्रेड) शिक्षकों के तबादलों पर फिलहाल रोक जारी रहेगी। यानी इस श्रेणी के शिक्षकों को अभी स्थानांतरण का लाभ नहीं मिलेगा।
सरकार के इस निर्णय के बाद विभिन्न विभागों में तबादलों की प्रक्रिया तेज होने की संभावना है। माना जा रहा है कि शिक्षा, चिकित्सा, राजस्व, पुलिस और अन्य विभागों में बड़ी संख्या में स्थानांतरण आदेश जारी हो सकते हैं। तबादला अवधि समाप्त होने के बाद फिर से सामान्य प्रतिबंध लागू हो जाएगा।
देश-दुनिया की हर बड़ी और ताजा खबर सबसे पहले पाने के लिए जुड़े रहिए PK TIMES के साथ। हमारी टीम हर पल आपको सटीक, तेज और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए तैयार है। राजनीति से लेकर जन सरोकार सहित हर महत्वपूर्ण अपडेट अब एक ही प्लेटफॉर्म पर। PK TIMES ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड करें और कहीं भी,कभी भी खबरों से अपडेट रहें।

