Jaipur Murder News: जयपुर में पत्नी और तीन बेटियों की हत्या का आरोप, पिता को चाय पिलाकर घर से निकला आरोपी

जयपुर के करधनी थाना क्षेत्र में एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या का मामला सामने आया है। पत्नी और तीन बेटियों की हत्या के आरोप में राहुल झा की तलाश जारी है, जबकि पुलिस ने अलग-अलग कमरों से चारों शव बरामद कर जांच शुरू कर दी है।

Jaipur Murder News: जयपुर में पत्नी और तीन बेटियों की हत्या का आरोप, पिता को चाय पिलाकर घर से निकला आरोपी

जयपुर के करधनी थाना क्षेत्र में एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या का मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति पर अपनी पत्नी और तीन बेटियों की हत्या करने का आरोप है। घटना के बाद आरोपी अपने बुजुर्ग पिता को चाय पिलाकर घर से निकल गया। पुलिस ने चारों शव अलग-अलग कमरों से बरामद किए हैं और आरोपी की तलाश की जा रही है।

सुबह पिता को चाय पिलाई, फिर घर से निकला

आरोपी के पिता लक्ष्मीनारायण झा के अनुसार, शुक्रवार सुबह उनका बेटा राहुल झा उन्हें चाय बनाकर दी थी। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी ने सुबह करीब 7 बजे दूध लिया था। इसके बाद पिता को चाय पिलाकर कुछ देर बाद घर से निकल गया।

बताया जा रहा है कि आरोपी अपना मोबाइल फोन घर पर ही छोड़ गया और उसे बंद कर दिया। इसके बाद से उसका कोई पता नहीं है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

घर के अलग-अलग कमरों में मिले चार शव

पुलिस के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे गोविंद वाटिका स्थित एक मकान में वारदात की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची तो 40 वर्षीय गीता झा का शव पहली मंजिल के कमरे में मिला।

वहीं उनकी तीन बेटियों नंदनी (22), राधिका (17) और गिरीश उर्फ गौरी (14) के शव ग्राउंड फ्लोर के दो अलग-अलग कमरों में मिले। पुलिस ने घटनास्थल से कथित तौर पर वारदात में इस्तेमाल किया गया पत्थर भी बरामद किया है।

पुलिस कमिश्नर भी मौके पर पहुंचे

घटना की सूचना मिलते ही जयपुर पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल समेत वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में चारों की मौत सिर और चेहरे पर चोट लगने से होने की बात सामने आई है।

पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और मामले की जांच की जा रही है। आरोपी की तलाश के लिए पुलिस की टीमें लगाई गई हैं। हत्या के पीछे की वजह और घटनाक्रम की पूरी तस्वीर जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

गीता झा घर पर ही ब्यूटी पार्लर चलाती थीं। उनकी बेटियां पढ़ाई कर रही थीं। नंदनी पढ़ाई के साथ प्राइवेट नौकरी भी करती थीं, जबकि राधिका 12वीं और गिरीश उर्फ गौरी आठवीं कक्षा में पढ़ती थीं।