पेपर लीक बिल पर आज राहुल गांधी का संबोधन, संसद के बाहर सपा का अनोखा प्रदर्शन

लोकसभा में पब्लिक एग्जामिनेशन (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक 2026 पर दूसरे दिन भी चर्चा जारी है। राहुल गांधी जल्द सदन में अपनी बात रखेंगे। जानिए बहस, विपक्ष के आरोप और सरकार की प्रतिक्रिया।

पेपर लीक बिल पर आज राहुल गांधी का संबोधन, संसद के बाहर सपा का अनोखा प्रदर्शन

लोकसभा में आज लगातार दूसरे दिन 'पब्लिक एग्जामिनेशन (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026' पर चर्चा जारी है। विपक्ष के नेता राहुल गांधी कुछ ही देर में इस विधेयक पर लोकसभा में अपनी बात रखेंगे। मंगलवार को इस बिल पर करीब 9 घंटे तक बहस हुई थी, जिसमें सत्ता पक्ष और विपक्ष के कई वरिष्ठ नेताओं ने हिस्सा लिया।

पहले दिन 9 घंटे चली बहस

मंगलवार को केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह और भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने सरकार का पक्ष रखा। वहीं विपक्ष की ओर से गौरव गोगोई, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव ने बिल को लेकर सरकार पर सवाल उठाए।

संसद के बाहर सपा का विरोध प्रदर्शन

बुधवार सुबह संसद परिसर के बाहर समाजवादी पार्टी के सांसदों ने दानपेटी लेकर प्रदर्शन किया। राम मंदिर की दानपेटी में कथित चोरी के मुद्दे पर भाजपा को घेरते हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, "जो सरकार दानपेटी की रक्षा नहीं कर सकी, वह युवाओं का भविष्य भी सुरक्षित नहीं रख सकती।"

प्रियंका गांधी ने अपने बयान का किया बचाव

संसद परिसर में कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को लेकर दिए अपने बयान का बचाव किया। उन्होंने कहा, "मैंने सिर्फ सच कहा है और अगर सच बोलने की सजा मिलेगी तो भी सच बोलती रहूंगी।" प्रियंका ने मंगलवार को संसद में आरोप लगाया था कि प्रह्लाद जोशी ने बिलकिस बानो मामले के दोषियों की रिहाई पर खुशी जताई थी।

किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर हमला

उधर केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि वे सदन में अपमानजनक और गाली-गलौज वाली भाषा का इस्तेमाल करते हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह की भाषा लोकतंत्र और संसद की गरिमा के अनुरूप नहीं है।