भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मिलीं वसुंधरा राजे

राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से शिष्टाचार भेंट की। मुलाकात में संगठनात्मक विषयों और समसामयिक मुद्दों पर चर्चा हुई।

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मिलीं वसुंधरा राजे
Vasundhara Raje and Nitin Naveen

नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता वसुंधरा राजे ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से शिष्टाचार भेंट की। मुलाकात के दौरान संगठनात्मक विषयों और समसामयिक मुद्दों पर चर्चा हुई। यह भेंट सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।

वसुंधरा राजे ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को उनके दायित्वों के लिए शुभकामनाएं भी दीं। पार्टी सूत्रों के अनुसार, यह मुलाकात संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर विचार-विमर्श के उद्देश्य से हुई।