Pradhan Mantri Awas Yojana Urban 2.0: राजस्थान में 55 हजार से अधिक घरों को मंजूरी, लाखों परिवारों का पक्का आशियाना सपना होगा साकार
Pradhan Mantri Awas Yojana Urban 2.0: बजट सत्र में हुआ खुलासा, शहरी गरीबों को मिलेगा अपना घर
Pradhan Mantri Awas Yojana Urban 2.0: शहरी राजस्थान को बड़ी सौगात राजस्थान के शहरी क्षेत्रों में रहने वाले हजारों परिवारों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के अंतर्गत राज्य में 55,667 नए मकानों को स्वीकृति प्रदान की गई है। इस निर्णय से आर्थिक रूप से कमजोर और मध्यम वर्गीय परिवारों को स्थायी आवास उपलब्ध कराने का रास्ता और मजबूत होगा।
विशेष बात यह है कि इन आवासों का रजिस्ट्रेशन परिवार की महिला सदस्य के नाम या पति-पत्नी के संयुक्त नाम से किया जा रहा है, ताकि महिलाओं को सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा मिल सके।
लोकसभा में दी गई आधिकारिक जानकारी
यह जानकारी संसद के बजट सत्र के दौरान शहरी विकास मंत्रालय द्वारा साझा की गई। मंत्रालय ने बताया कि योजना के दूसरे चरण में देशभर में अगले पांच वर्षों में 1 करोड़ घर बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
इस उद्देश्य के लिए केंद्र सरकार की ओर से 15,538 करोड़ रुपये की सहायता का प्रावधान किया गया है। वहीं, चालू वित्त वर्ष में योजना को गति देने के लिए राज्यों को 4,670 करोड़ रुपये की पहली किश्त जारी की जा चुकी है।
संभागवार आवास स्वीकृति का विवरण
कोटा संभाग:
कोटा 3,243 | झालावाड़ 1,015 | बूंदी 1,506 | बारां 988
जोधपुर संभाग:
जैसलमेर 1,345 | जालोर 1,006 | पाली 1,147 | फलौदी 208 | जोधपुर 1,779 | सिरोही 819 | बालोतरा 530 | बाड़मेर 382
अजमेर संभाग:
भीलवाड़ा 982 | अजमेर 2,348 | ब्यावर 495 | डीडवाना-कुचामन 555 | नागौर 670 | टोंक 1,433
उदयपुर संभाग:
उदयपुर 941 | प्रतापगढ़ 290 | राजसमंद 353 | सलूम्बर 31 | चित्तौड़गढ़ 767 | बांसवाड़ा 944 | डूंगरपुर 178
जयपुर संभाग:
अलवर 1,042 | दौसा 1,934 | कोटपूतली-बहरोड़ 860 | सीकर 104 | झुंझुनू 395 | जयपुर 6,296 | खैरथल-तिजारा 1,170
भरतपुर संभाग:
भरतपुर 590 | डीग 224 | धौलपुर 77 | सवाई माधोपुर 2,543 | करौली 2,478
बीकानेर संभाग:
बीकानेर 8,094 | चूरू 1,101 | श्रीगंगानगर 2,481 | हनुमानगढ़ 2,323
2015 से अब तक कितने घर बने?
राजस्थान में योजना के प्रारंभ से अब तक हर वर्ष बड़ी संख्या में आवास स्वीकृत हुए हैं।
2015-16: 25,041
2016-17: 3,077
2017-18: 19,396
2018-19: 26,408
2019-20: 27,579
2020-21: 35,999
2021-22: 33,468
2022-23: 86,107
2023-24: 35,325
2024-25: 23,799
2025-26: 31,854
Saloni Kushwaha 
