डोटासरा ने PCC वॉर रूम से संभाला मोर्चा, निकाय चुनाव की शिकायतों पर प्रशासन से मांगी कार्रवाई

राजस्थान निकाय चुनाव के बीच कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने PCC वॉर रूम में कार्यकर्ताओं की शिकायतों पर अधिकारियों से बात की। उन्होंने पाली और सीकर के मामलों में प्रशासन से कार्रवाई की जानकारी लेते हुए शिकायतों के निस्तारण के निर्देश दिए।

डोटासरा ने PCC वॉर रूम से संभाला मोर्चा, निकाय चुनाव की शिकायतों पर प्रशासन से मांगी कार्रवाई
Pcc

राजस्थान में निकाय चुनाव के बीच कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने शुक्रवार को PCC वॉर रूम में कार्यकर्ताओं से मिली शिकायतों पर प्रशासन से बात की। उन्होंने अलग-अलग जिलों के अधिकारियों से संपर्क कर चुनाव से जुड़े मामलों में कार्रवाई और शिकायतों के निस्तारण की जानकारी ली।

डोटासरा ने पाली जिला कलेक्टर से कांग्रेस कार्यकर्ता द्वारा दबाव में आत्महत्या किए जाने के प्रकरण पर बात की। उन्होंने मामले में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा और प्रशासन से अब तक की कार्रवाई की जानकारी ली।

वहीं, सीकर जिला कलेक्टर से जीप की टक्कर से कांग्रेस कार्यकर्ता की मृत्यु के मामले में प्रशासन की ओर से की गई कार्रवाई का ब्यौरा मांगा गया। प्रदेश अध्यक्ष ने चुनाव के दौरान सामने आ रही अन्य शिकायतों को लेकर भी जिलों के कांग्रेस कार्यकर्ताओं से सीधे बात की।

कांग्रेस के मुताबिक, डोटासरा ने कार्यकर्ताओं की शिकायतों के समाधान के लिए संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। निकाय चुनाव के बीच PCC वॉर रूम से कांग्रेस की ओर से शिकायतों की मॉनिटरिंग जारी है।