CM विजय का बड़ा तोहफा, तमिलनाडु में 200 यूनिट बिजली फ्री

तमिलनाडु में मुख्यमंत्री के तौर पर थलपति विजय ने शपथ ली, कुर्सी पर बैठते ही सीएम ने 200 यूनिट बिजली फ्री की सौगात दी है।

CM विजय का बड़ा तोहफा, तमिलनाडु में 200 यूनिट बिजली फ्री

तमिलनाडु में आज से नई सरकार का आगाज हो चुका है। वीसीके और आईयूएमएल के समर्थन के बाद अब थलपति विजय की पार्टी टीवीके ने सरकार बना ली है। विजय ने रविवार की सुबह 10 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, उनके साथ टीवीके के नौ विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली।

विजय के शपथ ग्रहण समारोह में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी भी शामिल हुए। वही प्रोटोकॉल के मुताबिक तमिलनाडु के निवर्तमान मुख्यमंत्री एम.के स्टालिन को भी समारोह के लिए न्योता भेजा गया था। तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने तमिलनाडु का सीएम बनने पर विजय को बधाई दी है. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, 'डियर थिरु विजय अवर्गल, राहुल गांधी की मौजूदगी में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने पर मैं आपको बधाई देता हूं. मुझे पूरा भरोसा है कि तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के तौर पर आप गरीबों का भला करेंगे, सभी को न्याय देंगे और अपने राज्य को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे. दिल से बधाई और शुभकामनाएं.

'तमिलनाडु की जनता को 200 यूनिट बिजली फ्री'

तमिलनाडु का मुख्यमंत्री बनते ही विजय ने आम जनता के लिए 200 यूनिट मुफ्त बिजली का ऐलान किया है. उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा के लिए स्पेशल फोर्स की फाइल पर भी साइन किए. CM विजय ने अपने पहले भाषण में कहा कि वो किसी शाही खानदान से नहीं हैं, लोगों ने उनका स्वागत किया, उन्हें अपनाया है।