जयपुर में BJP की तैयारी फेल! राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम में ही गड़बड़ी
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के जयपुर दौरे को लेकर जहां प्रदेश नेतृत्व तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा है, वहीं पार्टी की बड़ी चूक सामने आ गई है। प्रदेश कार्यालय पर लगाए गए होर्डिंग्स में ही राष्ट्रीय अध्यक्ष का नाम गलत लिख दिया गया, जो न केवल संगठन की गंभीर चूक को उजागर करता है बल्कि पूरी तैयारियों पर सवाल खड़े करता है। सवाल यह उठता है कि जिस पार्टी के नेता अपने ही राष्ट्रीय अध्यक्ष का सही नाम सुनिश्चित नहीं कर पा रहे, वह इतने बड़े राजनीतिक आयोजन को कितनी गंभीरता से ले रहे हैं। यह चूक केवल एक टाइपिंग मिस्टेक नहीं, बल्कि समन्वय और जिम्मेदारी की कमी को दर्शाती है, जो विपक्ष को हमला बोलने का खुला मौका दे सकती है और पार्टी की छवि को भी नुकसान पहुंचा सकती है...
Saloni Kushwaha 
