दीपावली पर सरकार का तोहफा, 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा बोनस

दीपावली से पहले राजस्थान की भजनलाल सरकार ने राज्य के करीब 6 लाख राजकीय कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने तदर्थ बोनस देने की घोषणा की है।

दीपावली पर सरकार का तोहफा, 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा बोनस

दीपावली से पहले राजस्थान की भजनलाल सरकार ने राज्य के करीब 6 लाख राजकीय कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने तदर्थ बोनस देने की घोषणा की है, जिसकी जानकारी खुद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार देर रात सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साझा की।

मुख्यमंत्री ने अपने पोस्ट करते हुए लिख, "दीपावली के अवसर पर राजकीय कार्मिकों के लिए विशेष सौगात... सुशासन को समर्पित हमारी सरकार ने दीपावली के पावन अवसर पर लगभग 6 लाख कर्मचारियों को तदर्थ बोनस देने की घोषणा की है।"

 किसे मिलेगा लाभ?

यह तदर्थ बोनस पे लेवल L-12 या ग्रेड पे ₹4800 और उससे कम वेतनमान वाले कर्मचारियों को दिया जाएगा। प्रत्येक पात्र कर्मचारी को अधिकतम ₹6774 तक का बोनस मिलेगा। इस निर्णय का लाभ सिर्फ विभागीय कर्मचारी ही नहीं, बल्कि पंचायत समिति और जिला परिषद में कार्यरत कर्मचारियों को भी मिलेगा।

सरकार की पहल

यह फैसला सरकार की सुशासन और कर्मचारी हितैषी नीति को दर्शाता है। दीपावली से पहले इस घोषणा ने लाखों कर्मचारियों और उनके परिवारों के चेहरे पर मुस्कान ला दी है।