भरतपुर में बेनीवाल भरेंगे हुंकार, जाट आरक्षण की सबसे बड़ी आवाज?...वीडियो देखिए
जाट आरक्षण को लेकर सियासत गर्म है, तो दूसरी तरफ आरएलपी प्रमुख हनुमान बेनीवाल इसे हाईजैक करने वाले हैं !
राजस्थान की राजनीति में 22 जून की भरतपुर रैली सिर्फ जाट आरक्षण की मांग तक सीमित नहीं दिख रही, बल्कि इसे बड़ा राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन भी माना जा रहा है। नागौर सांसद और RLP प्रमुख Hanuman Beniwal ने अपनी जाट आरक्षण हुंकार महारैली के लिए मुख्यमंत्री Bhajan Lal Sharma के गृह क्षेत्र भरतपुर को चुना है, जिससे सियासी चर्चाएं तेज हो गई हैं। रैली का मुख्य मुद्दा भरतपुर और धौलपुर के जाटों को केंद्र की ओबीसी सूची में शामिल करवाना है। आयोजकों का दावा है कि यह आंदोलन को नई दिशा देगा। वहीं राजनीतिक जानकार इसे बेनीवाल की बढ़ती राजनीतिक ताकत और पूर्वी राजस्थान में उनकी पकड़ दिखाने की रणनीति के रूप में देख रहे हैं।

