जयपुर में बदली स्कूल टाइमिंग: 8वीं तक के बच्चों के लिए नया समय लागू, गर्मी का असर
जयपुर में बढ़ती गर्मी को देखते हुए कक्षा 8 तक के स्कूलों का समय बदल दिया गया है। अब स्कूल सुबह 7:30 से दोपहर 12 बजे तक चलेंगे। आदेश नहीं मानने पर कार्रवाई होगी।
राजस्थान की राजधानी जयपुर में तेज गर्मी शुरू हो गई है और तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच चुका है. ऐसे में स्कूल जाने वाले नौनिहालों को तेज गर्मी का सामना करना पड़ता है. इसे देखते हुए जयपुर जिला कलेक्टर ने सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों के समय में बड़ा बदलाव किया गया है. बताया जा रहा है कि स्कूल के समय में बदलाव के जो निर्देश जारी किये गए हैं वह 8वीं कक्षा तक के बच्चों तक के लिए लागू किए गए हैं. जबकि 9वीं से 12वीं तक के बच्चों की स्कूल का समय पहले की तरह ही रहेगा.
क्या होगी स्कूल की नई टाइमिंग
जयपुर जिला कलेक्टर संदेस नायक द्वारा स्कूलों के समय में बदलाव का आदेश जारी किया गया है. जिसमें कहा गया है कि सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में कक्षा 8 तक के बच्चों के स्कूल का समय सुबह 7.30 बजे से शुरू होकर दोपहर 12 बजे तक होगा.
आदेश नहीं मानने पर स्कूल संचालकों पर कार्रवाई
बताया जा रहा है कि स्कूल के समय में बदलाव के लिए जिला शिक्षा अधिकारी के द्वारा प्रस्ताव दिया गया था, जिसे मंजूर कर लिया गया और आदेश जारी किया गया है. इस आदेश को सरकारी और सभी प्राइवेट स्कूल को जारी किया गया है. वहीं चेतावनी भी दी गई है कि अगर इस आदेश को स्कूल संचालक नहीं मानेंगे तो उन पर कार्रवाई की जाएगी.
आदेश में यह भी कहा गया है कि यह केवल 8वीं कक्षा तक के बच्चों के लिए है. जबकि 9वीं, 10वीं, 11वीं और 12वीं तक के बच्चों के स्कूल की टाइमिंग वही रहेगा जो पहले से लागू है. यह आदेश आगामी 27 अप्रैल तक के लिए लागू किया गया है. बता दें, इससे पहले बीकानेर, प्रतापगढ़ और कोटा में भी स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है.
Ayush Pareek 
