LPG सिलेंडर का दाम हुआ दोगुना...जनवरी से अब तक 7 बार बढ़े दाम
जनता पर महंगाई का हथौड़ा लगातार मारा जा रहा है, लोग परेशान है और अब सरकारों से राहत की उम्मीद जता रही है।
अमेरिका और ईरान के बीच लगातार हो रहे युद्ध के बीच तेल-गैस संकट ने परेशानी खड़ी कर दी है. लगातार घरेलू उपभोक्ताओं पर महंगाई का अटैक हो रहा है. जनता पर महंगाई की मार नहीं पड़े इसके लिए सरकार की ओर तमाम कदम उठाए गए हैं. इनमें प्रोडक्शन में बढ़ोतरी समेत बुकिंग से जुड़े नियम शामिल हैं. लेकिन दूसरी ओर कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर पर लगातार महंगाई का बम फूट रहा है और जनवरी महीने से अब तक 19KG Commercial LPG Cylinder Price लगभग दोगुना हो गया है. हर महीने की इसकी कीमत में बढ़ोतरी देखने को मिली है.

1 जून 2026 को भी इसकी कीमतों में बढ़ोतरी की गई है और दिल्ली में प्रति सिलेंडर 42 रुपये महंगा होने से जनता परेशान हो रही है. कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी से पहले ही किल्लत से जूझ रहे होटल, रेस्टोरेंट समेत अन्य व्यावसायों पर अतिरिक्त बोझ बढ़ गया है. हालांकि, तेल कंपनियों ने 14 किलोग्राम वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों को यथावत रखते हुए रसोई के बजट को स्थिर रखा है.

6 महीने में 7 बार बढ़े दाम
इस साल 2026 की शुरुआत से अब तक लगातार सातवीं बार कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़े हैं. ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने जून महीने की पहली तारीख को महंगाई का झटका देते हुए 19 किलो के LPG सिलेंडर की कीमतों में दिल्ली से कोलकाता तक 42 रुपये से 53.50 रुपये तक की बढ़ोतरी की है. इसके बाद नई दिल्ली में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 3113.50 रुपये हो गई है, तो वहीं कोलकाता में ये 3255.50 रुपये का हो गया है. यहां इसके दाम में 53.50 रुपये की बढ़ोतरी की गई है.

जनवरी से अब तक लगभग दोगुना भाव
बता दें कि इस साल की शुरुआत से अब तक लगातार कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में हुई बढ़ोतरी के चलते 19 किलो LPG सिलेंडर करीब दोगुना हो गया है, क्योंकि बीते साल के आखिरी महीने दिसंबर 2025 में सिलेंडर की कीमत दिल्ली में 1580.50 रुपये थी, जो कि 1 जून से 3113.50 रुपये पर पहुंच गई. इसे समझने के लिए महीने दर महीने इसकी कीमतों में बढ़ोतरी के सिलसिले पर नजर डालते हैं.

महीना कमर्शियल सिलेंडर का दाम बढ़ोतरी
जनवरी 1691.50 रुपये 111 रुपये
फरवरी 1740.50 रुपये 49 रुपये
मार्च 1768.50 रुपये 28 रुपये
मार्च (7 March) 1883.00 रुपये 114.50 रुपये
अप्रैल 2078.50 रुपये 195.50 रुपये
मई 3071.50 रुपये 993 रुपये
जून 3113.50 रुपये 42 रुपये
JP Sharma 
