बाड़मेर क्यो मार्च में ही जलने लगा, भयंकर गर्मी क्यो ?

राजस्थान में मार्च के महीने में ही गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। कई शहरों में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया, जबकि बाड़मेर सबसे गर्म रहा जहां तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार जयपुर, अजमेर, चूरू, उदयपुर, बीकानेर और जोधपुर समेत कई जिलों में तेज धूप और हल्की गर्म हवाएं चल रही हैं। हालांकि रात के समय तापमान में गिरावट के कारण ठंडक बनी हुई है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक अरब सागर में बने एंटी साइक्लोन सिस्टम के कारण पाकिस्तान से होकर गर्म हवाएं राजस्थान में प्रवेश कर रही हैं, जिससे आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ सकता है।

जयपुर, अजमेर, चूरू, उदयपुर में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज हुआ। वहीं, रात में इसके उलट ठंडक अच्छी है। कई शहरों का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हो रहा ह, जयपुर मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले दो से तीन दिनों में राज्य में तापमान में और बढ़ोतरी का अनुमान लगाया है। जिससे पश्चिमी जिलों में गर्म हवा चलने का अलर्ट है 


पिछले 24 घंटे में सभी जिलों में आसमान साफ रहा
तेज धूप के साथ कुछ शहरों में दोपहर में हल्की गर्म हवा चली
उदयपुर, श्रीगंगानगर, कोटा, जोधपुर, जैसलमेर, जयपुर, चूरू, बीकानेर
अजमेर में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज हुआ
सबसे ज्यादा गर्मी बाड़मेर में रही, जहां अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ

"मौसम विशेषज्ञों ने बताया राजस्थान में गर्मी बढ़ने के पीछे बड़ा कारण गुजरात-पाकिस्तान से लगते अरब सागर में एंटी साइक्लोन का बनना है। इस सिस्टम में हवाएं घड़ी की दिशा में घुमती हुई आसमान से धरती की तरफ तेजी से नीचे आती ह, इससे हाइ-प्रेशर क्रिएट होता है। इस सिस्टम के बनने से आसमान बिल्कुल साफ रहता है। अरब सागर में एंटी साइक्लोन का बनने से हवा भी घूमकर पाकिस्तान से होते हुए राजस्थान की तरफ सीधी प्रवेश कर रही है जिसके कारण राजस्थान के साथ गुजरात और महाराष्ट्र के साथ-साथ मध्य प्रदेश में तापमान बढ़ रहा है।"

Files