शपथ के बाद एक्शन में CM विजय, पहली बैठक में कानून-व्यवस्था की समीक्षा

C. Joseph Vijay ने मुख्यमंत्री पद संभालते ही तमिलनाडु सचिवालय में पहली हाईलेवल बैठक की। कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक हालात की समीक्षा के साथ उन्होंने Narendra Modi को शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद भी दिया।

शपथ के बाद एक्शन में CM विजय, पहली बैठक में कानून-व्यवस्था की समीक्षा
Vijay thalapathi

C. Joseph Vijay ने मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के कुछ ही घंटों बाद कामकाज संभालते हुए राज्य सचिवालय में अपनी पहली आधिकारिक बैठक की अध्यक्षता की। इस दौरान उन्होंने तमिलनाडु की कानून-व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक हालात की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में वरिष्ठ अधिकारियों ने राज्य की मौजूदा स्थिति और सुरक्षा से जुड़े अहम मुद्दों पर मुख्यमंत्री को जानकारी दी।

तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) प्रमुख विजय ने रविवार को तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। इसके तुरंत बाद वे सचिवालय पहुंचे और अफसरों के साथ हाईलेवल बैठक कर सरकार की प्राथमिकताओं को स्पष्ट किया। मुख्यमंत्री विजय ने कहा कि उनकी सरकार का मुख्य उद्देश्य राज्य का विकास और जनता का कल्याण है। उन्होंने प्रशासन को पारदर्शिता और बेहतर कानून-व्यवस्था बनाए रखने पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

प्रधानमंत्री मोदी को दिया धन्यवाद

मुख्यमंत्री बनने पर शुभकामनाएं देने के लिए विजय ने Narendra Modi का आभार जताया। सोशल मीडिया पर जारी अपने संदेश में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की शुभकामनाओं के लिए वे हृदय से धन्यवाद देते हैं। साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि तमिलनाडु के विकास के लिए केंद्र सरकार का सहयोग आगे भी मिलता रहेगा।

11 मई से शुरू होगा विधानसभा सत्र

तमिलनाडु विधानसभा सचिवालय के अनुसार, राज्य की 17वीं विधानसभा का पहला सत्र सोमवार 11 मई को सुबह 9:30 बजे चेन्नई स्थित सचिवालय परिसर में आयोजित किया जाएगा। इस दौरान नव निर्वाचित विधायक शपथ लेंगे। सचिवालय ने सभी विधायकों को शपथ ग्रहण के समय अपना चुनाव प्रमाण पत्र साथ लाने के निर्देश दिए हैं।

वहीं विधानसभा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव 12 मई को सुबह 9:30 बजे कराए जाएंगे। नई सरकार के गठन के बाद यह पहला विधानसभा सत्र होगा, जिस पर पूरे राज्य की नजरें टिकी हुई हैं।