छोटू सिंह पोक्सो एक्ट के दोषी, कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा

राजस्थान के बाड़मेर में विशिष्ट न्यायालय पोक्सो एक्ट मामलों ने छोटू सिंह को एक नाबालिग के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। इसके साथ ही कोर्ट ने आरोपी पर 60 हजार रुपये का आर्थिक दंड भी लगाया है...बताया जा रहा है कि छोटू सिंह के खिलाफ वर्ष 2021 में नाबालिग ने दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। जो जांच में सात माह की गर्भवती पाई गई... कोर्ट ने अभियोजन पक्ष द्वारा प्रस्तुत साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर सुनवाई करते हुए आरोपी पर कड़ा फैसला सुनाया है.... यह मामला यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण पोक्सो अधिनियम के तहत दर्ज किया गया था। जिसके चलते इसकी समय पर सुनवाई हुई और आरोपी को सजा मिल सकी।