2026 की सरकारी छुट्टियों का कैलेंडर जारी, कर्मचारियों को मिलेंगी 31 सार्वजनिक और 19 ऐच्छिक छुट्टियां

राजस्थान सरकार ने वर्ष 2026 के लिए सरकारी अवकाशों का कैलेंडर जारी कर दिया है। इस कैलेंडर में सरकारी कर्मचारियों को कुल 31 सार्वजनिक छुट्टियां और 19 ऐच्छिक अवकाश प्रदान किए गए हैं।

2026 की सरकारी छुट्टियों का कैलेंडर जारी, कर्मचारियों को मिलेंगी 31 सार्वजनिक और 19 ऐच्छिक छुट्टियां

राजस्थान सरकार ने वर्ष 2026 के लिए सरकारी अवकाशों का कैलेंडर जारी कर दिया है। इस कैलेंडर में सरकारी कर्मचारियों को कुल 31 सार्वजनिक छुट्टियां और 19 ऐच्छिक अवकाश प्रदान किए गए हैं। हालांकि, कर्मचारियों को 19 ऐच्छिक अवकाशों में से केवल 2 ही लेने की अनुमति होगी।

त्योहारों पर वीकेंड पड़ने से 9 छुट्टियां कम

वर्ष 2026 में कई प्रमुख त्योहार शनिवार और रविवार को पड़ रहे हैं, जिसके चलते कुल 9 छुट्टियां कम हो गई हैं। उदाहरण के तौर पर, महाशिवरात्रि और दीपावली जैसे प्रमुख त्योहार रविवार को पड़ेंगे, जिससे कर्मचारियों को अलग से अवकाश नहीं मिलेगा।

कर्मचारियों को 12 लंबे वीकेंड मिलेंगे

2026 में सरकारी कर्मचारियों के लिए कुल 12 ऐसे सप्ताह होंगे, जब उन्हें लगातार तीन दिन की छुट्टी मिलेगी। 7 सप्ताह में शुक्रवार को सार्वजनिक अवकाश रहेगा, जिससे शुक्रवार से रविवार तक लगातार तीन दिन का ब्रेक मिलेगा। 5 सप्ताह में सोमवार को सार्वजनिक अवकाश रहेगा, जिससे शनिवार से सोमवार तक लगातार तीन दिन की छुट्टी होगी।

स्थानीय अवकाश और बैंक छुट्टियां

जिलेवार छुट्टियां: कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों के लिए 2 स्थानीय अवकाश घोषित करने का अधिकार दिया गया है। ये छुट्टियां स्थानीय त्योहारों या आयोजनों को ध्यान में रखकर तय की जाएंगी। बैंक कर्मचारियों के लिए वित्त विभाग अलग से अवकाश कैलेंडर जारी करेगा, जिसमें रिजर्व बैंक के दिशा-निर्देशों का पालन किया जाएगा।