हनुमान बेनीवाल पर FIR

RLP सांसद हनुमान बेनीवाल की मुश्किलें बढ़ सकती है. उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को मुर्खाधिराज बताने के बाद से अब हनुमान बीजेपी के निशाने पर है !

हनुमान बेनीवाल पर FIR

नागौर के पादूकलां में करीब पांच महीने पुराने हाईवे जाम मामले में पुलिस ने अब कानूनी कार्रवाई की है, पुलिस उप-अधीक्षक डेगाना के निर्देश पर पादूकलां थाने में दर्ज रोजनामचा रिपोर्ट के आधार पर सांसद हनुमान बेनीवाल सहित कई नेताओं और समर्थकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

हाईवे पर यातायात प्रभावित 
पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, 13 जनवरी 2026 को रियाबड़ी क्षेत्र में आयोजित सभा के दौरान विभिन्न नेताओं ने मंच से आंदोलन तेज करने, रोड जाम करने और जयपुर कूच का आह्वान किया था. इसके बाद बड़ी संख्या में वाहन और समर्थक पादूकलां तिराहे स्थित नेशनल हाईवे-58 पर पहुंचे. आरोप है कि काफिले में शामिल वाहनों ने धीमी गति से चलते हुए हाईवे पर यातायात बाधित किया, और प्रशासनिक आदेशों की अवहेलना की.


कई घंटों तक यातायात प्रभावित 

रिपोर्ट में लिखा है कि लगभग 150 वाहनों और 200 से 250 लोगों के काफिले के कारण नेशनल हाईवे-58 पर एक तरफा यातायात कई घंटों तक प्रभावित रहा. इस दौरान एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड और आम नागरिकों के आवागमन में भी परेशानी होने की बात कही गई है. पुलिस के अनुसार, पादूकलां से थावला (बाड़ी घाटी) टोल तक करीब 28 किलोमीटर मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा. 


सीताराम को सौंपी जांच 
मामले में सांसद हनुमान बेनीवाल, डॉ. श्रवण चौधरी, महेंद्र चौधरी सहित अन्य नेताओं और समर्थकों के नाम रिपोर्ट में दर्ज किए गए हैं. पुलिस ने मामला दर्ज कर अब जांच शुरू कर दी है. पुलिस उप-अधीक्षक कार्यालय से जारी आदेश में संबंधित रिपोर्ट पर विधिक कार्रवाई कर उसकी पालना रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजने के निर्देश दिए गए हैं. मामले की जांच सहायक उपनिरीक्षक सीताराम को सौंपी गई है. तो अब हो सकता है लगातार बेनीवाल के बयान देने के बाद ये FIR उनके लिए सिरदर्द न बए जाए।


देश-दुनिया की हर अपडेट खबरें सिर्फ यहां मिलेगी। PK टाइम्स पर हर पल की जानकारी सबसे पहले, क्योंकि हमारी टीम रहती है हर पल तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहिए अपडेट। प्ले स्टोर से PKTIMES एप भी डाउनलोड कर आप देख सकते हैं तमाम खबरें।।