CBSE छात्रों को बड़ा झटका, पोर्टल खुला… फिर अटक गया!
CBSE बोर्ड का पुनर्मूल्यांकन और सत्यापन पोर्टल करीब चार दिन की देरी के बाद शुरू हुआ तो छात्रों में खुशी की लहर दौड़ गई. लेकिन यह राहत ज्यादा देर नहीं टिक सकी. पोर्टल एक्टिव होने के कुछ ही समय बाद कई छात्रों ने स्क्रीन फ्रीज होने और लॉगिन में दिक्कत आने की शिकायतें सोशल मीडिया पर साझा कीं. तकनीकी समस्याओं के चलते छात्रों की चिंता बढ़ गई, हालांकि बाद में बोर्ड ने पोर्टल को फिर से सुचारु रूप से एक्टिव कर दिया. अब छात्र पुनर्मूल्यांकन और सत्यापन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं, लेकिन शुरुआती तकनीकी खामियों ने बोर्ड की तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं.
JP Sharma 
