सहकारिता मंत्री का विरोध, रिटायर्ड पुलिस कर्मचारियों ने गौतम कुमार दक का मांगा इस्तीफा
राजस्थान में सहकारिता मंत्री गौतम कुमार दक का पुलिसकर्मी से दुर्व्यवहार अब तूल पकड़ता जा रहा है, पार्टी की तरफ से मंत्री को क्लीन चिट मिल गई लेकिन अब विरोध ने तेजी पकड़ ली है।
चित्तौड़गढ़ में ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मी को कथित रूप से धमकाने और गाली-गलौच के मामले में सहकारिता मंत्री गौतम कुमार दक के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो चुकी है. डूंगला थाना प्रभारी शैतान सिंह ने सहकारिता मंत्री गौतम दक के खिलाफ राजकार्य में बाधा, गाली-गलौच और धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज कराया है। अब ये मामला और गरमाता नजर आ रहा है.

"मंत्री तेरी कबर खुदेगी, आज नहीं तो कल खुदेगी,
मंत्री तेरी तानाशाही नहीं चलेगी, नहीं चलेगी"

जयपुर में कलेक्ट्रेट पर तब माहौल बदल गया, जब रिटायर्ड पुलिस कर्मचारियों ने सहकारिता मंत्री गौतम कुमार दक के खिलाफ नारेबाजी की. करीब डेढ घंटे प्रदर्शन के बाद पुलिस के जवान प्रदर्शन कर रहे सेवानिवृति पुलिसकर्मियों को साथ लेकर जिला कलेक्टर ऑफिस पहुंचे।

इसके बाद मुख्यमंत्री और राज्यपाल के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया और सहकारिता मंत्री को पद से हटाने की मांग की गई.

संगठन के प्रदेशाध्यक्ष रिछपाल सिंह पूनिया का कहना है कि संविधान के खिलाफ पुलिस के प्रति अशोभनीय भाषा का इस्तेमाल करने वाले मंत्री को सबसे पहले मंत्री पद से हटाया जाना चाहिए,
मांग नहीं मानने पर आंदोलन की चेतावनी
प्रदर्शन कर रहे सेवानिवृत पुलिस के जवानों ने कहा कि पुलिस अनुशासित रहकर नौकरी करती है। वहीं थाने पर जाकर मंत्री पद का व्यक्ति इस तरीके से दुर्रव्यवहार करता है। इस अशोभनिय व्यवहार से पुलिस का मनोबल डाउन होता है। उन्होंने कहा- पुलिस हर समय, हर जगह मौजूद रहती है। जहां कोई नहीं पहुंचता वहां पुलिस पहुंचती है। सभी रिटायर्ड पुलिसकर्मियों को कहना है कि उनकी मांगों को नहीं माना गया तो आने वाले समय में बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
देश-दुनिया की हर अपडेट खबरें सीर्फ यहां मिलेगी। PK टाइम्स पर हर पल की जानकारी सबसे पहले, क्योंकि हमारी टीम रहती है हर पल तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहिए अपडेट।
JP Sharma 
