सवाई माधोपुर पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 18 निरीक्षक और 10 उपनिरीक्षकों के तबादले
जिले के पुलिस महकमे में बीती रात बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया गया है। पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार बैनीवाल ने एक साथ दो तबादला सूची जारी करते हुए जिले के 18 पुलिस निरीक्षकों और 10 उपनिरीक्षकों के तबादले कर दिए हैं।
सवाई माधोपुर। जिले के पुलिस महकमे में बीती रात बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया गया है। पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार बैनीवाल ने एक साथ दो तबादला सूची जारी करते हुए जिले के 18 पुलिस निरीक्षकों और 10 उपनिरीक्षकों के तबादले कर दिए हैं। एसपी बैनीवाल ने नई जिम्मेदारियों के तहत थानाधिकारी और चौकी प्रभारियों की नियुक्तियां की हैं। इस फेरबदल को कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और पुलिस व्यवस्था में नई ऊर्जा लाने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है।
18 निरीक्षकों के तबादले
एसपी द्वारा जारी सूची के अनुसार निम्न निरीक्षकों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं
- जितेंद्र सिंह सोलंकी — मलारना डूंगर से बौंली थाना
- राधारमन गुप्ता — बौंली से सदर गंगापुर थाना
- मदनलाल मीना — पुलिस लाइन से कोतवाली सवाई माधोपुर
- बनी सिंह गुर्जर — सदर गंगापुर से सूरवाल थाना
- राकेश शर्मा — बामनवास से यातायात शाखा सवाई माधोपुर
- राजवीर मीना — वजीरपुर से पीलोदा थाना
- दिलीप वर्मा — पुलिस लाइन से रवाजना डूंगर थाना
- कैलाश शर्मा — पुलिस लाइन से बामनवास थाना
- राजेश मीणा — पुलिस लाइन से मलारना डूंगर थाना
- रुक्मणी गुर्जर — पुलिस लाइन से प्रभारी मानव तस्करी विरोधी यूनिट
- महेंद्र शर्मा — पुलिस लाइन से चौथ का बरवाड़ा थाना
- बृजेश तंवर — पुलिस लाइन से उदेई मोड़ थाना
- महेंद्र सिंह — पुलिस लाइन से वजीरपुर थाना
- जगदीश चंद — पुलिस लाइन से बाटोदा थाना
- राजेश मीणा — पुलिस लाइन से कुंडेरा थाना
- सुशीला मीणा — पुलिस लाइन से मित्रपुरा थाना
- पिंकी देवी — पुलिस लाइन से संचित निरीक्षक, पुलिस लाइन
- मदरूप गुर्जर — मित्रपुरा से बहरावंडा कला थाना
10 उपनिरीक्षकों के तबादले
इसी क्रम में 10 उपनिरीक्षकों के भी तबादले किए गए हैं
- हरभान सिंह — चौकी तलवाड़ा से गणेश धाम चौकी
- जयप्रकाश — सूरवाल से शिवाड़ थाना
- फत्तेलाल — भाड़ौती से मलारना स्टेशन
- राजवीर सिंह — उदेई मोड़ से प्रभारी जिला विशेष टीम, गंगापुर सिटी एवं यातायात प्रभारी गंगापुर सिटी
- श्याम सुंदर (द्वितीय अधिकारी थाना गंगापुर सिटी) — प्रभारी जिला विशेष टीम सवाई माधोपुर
- गंभीर सिंह — पुलिस लाइन से अपराध शाखा
- चन्द्र हुसैन — पुलिस लाइन से द्वितीय अधिकारी थाना कोतवाली
- सुमेर गुर्जर — थानाधिकारी बहरावंडा कला से भाड़ौती चौकी
- गीता — साइबर थाना से द्वितीय अधिकारी महिला थाना
- पुष्पेंद्र सिंह — पुलिस लाइन से तलवाड़ा चौकी
एक निरीक्षक का रेंज स्तर पर तबादला
वहीं, पुलिस निरीक्षक हरलाल मीणा को रेंज आईजी के आदेश पर सवाई माधोपुर से भरतपुर जिले में स्थानांतरित किया गया है। सूत्रों के अनुसार, यह तबादले प्रशासनिक आधार पर किए गए हैं, ताकि जिले में पुलिस व्यवस्था को और अधिक मजबूत किया जा सके।

