गेहूं गांव में संदिग्ध हालात में युवक की मौत
Barmer के गेहूं गांव में पेड़ से युवक का शव मिलने से सनसनी। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया, पुलिस जांच जारी।
बाड़मेर से इस वक्त की बड़ी खबर—शहर से करीब 9 किलोमीटर दूर गेहूं गांव में एक रोहिड़ा के पेड़ से युवक का शव लटका मिला, इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान गुलाराम पुत्र भलाराम, निवासी गेहूं के रूप में हुई है। एफएसएल और एमओवी टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। परिजन मौके पर पहुंचे और हत्या का आरोप लगाया है, उनका कहना है कि युवक को मारकर लटकाया गया।फिलहाल पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो पाएगा।
Saloni Kushwaha 
