जयपुर में सख्त एक्शन: बाईपास से सिरसी रोड तक 160 फीट चौड़ी सड़क का रास्ता साफ

Jaipur Development Authority ने Jaipur में बाईपास से सिरसी रोड तक सड़क चौड़ीकरण के लिए अतिक्रमण चिन्हीकरण शुरू किया। सीएम Bhajanlal Sharma के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई।

जयपुर विकास प्राधिकरण (JDA) ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जीरो टॉलरेंस और सुशासन के विजन के तहत बड़ी कार्रवाई शुरू करते हुए बाईपास से सिरसी रोड तक सड़क चौड़ीकरण के लिए चिन्हीकरण अभियान शुरू कर दिया है। जेडीए आयुक्त सिद्धार्थ महाजन के निर्देश पर गठित 8 टीमों ने करीब 5 किलोमीटर क्षेत्र में 160 फीट सड़क सीमा के भीतर आ रहे अवैध निर्माणों और अतिक्रमणों पर लाल निशान लगाकर कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की। उप महानिरीक्षक पुलिस आनंद शर्मा ने बताया कि जल्द ही इन चिन्हित अतिक्रमणों को हटाया जाएगा। वहीं जोन-07 के धावास क्षेत्र में सड़क सीमा पर किए गए अस्थायी अतिक्रमण को मौके पर ही हटाकर रोड को अतिक्रमण मुक्त किया गया। यह पूरी कार्रवाई मुख्य नियंत्रक प्रवर्तन षिल्पा चौधरी के पर्यवेक्षण में की गई। जेडीए ने आमजन से अपील की है कि अवैध निर्माण या अतिक्रमण की शिकायत हेल्पलाइन नंबर और राजस्थान संपर्क पोर्टल के जरिए दर्ज कराकर इस अभियान में सहयोग करें।