मां की मौत के बाद नवजात संग धरना! 3 मौतें... ज़िम्मेदार कौन..?

राजस्थान के कोटा मेडिकल कॉलेज में सीजेरियन डिलीवरी के बाद महिलाओं की तबीयत बिगड़ने का मामला लगातार गंभीर होता जा रहा है। अब तक 10 प्रसूताओं की किडनी फेल होने के मामले सामने आए हैं, जबकि 3 महिलाओं की मौत हो चुकी है। कई मरीज अभी भी डायलिसिस और ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं....इसी बीच एक मृत प्रसूता के परिजन नवजात बच्चे को गोद में लेकर अस्पताल के बाहर धरने पर बैठ गए। परिजनों ने पोस्टमॉर्टम कराने से इनकार करते हुए अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। मौके पर पुलिस पहुंची, जहां परिजनों और पुलिस के बीच बहस भी हुई। मामले ने अब पूरे प्रदेश में चिंता बढ़ा दी है....परिजनों का कहना है कि महिला डिलीवरी बाद पूरी तरह ठीक थी, लेकिन अचानक उसकी तबीयत बिगड़ती चली गई और समय पर सही इलाज नहीं मिलने से उसकी जान चली गई। वहीं अस्पताल प्रशासन ने पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं। घटना के बाद मेडिकल कॉलेज में हड़कंप मचा हुआ है और स्वास्थ्य विभाग की टीम भी मामले की जांच में जुट गई है।