Jharkhand News: मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का हार्ट अटैक से निधन, झामुमो ने जताया गहरा दुख

झारखंड सरकार के मंत्री और गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू का हार्ट अटैक से निधन हो गया। शनिवार देर रात तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें गिरिडीह के मर्सी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।

Jharkhand News: मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का हार्ट अटैक से निधन, झामुमो ने जताया गहरा दुख

झारखंड से इस वक्त की बड़ी और दुखद खबर सामने आ रही है। झारखंड सरकार के मंत्री और गिरिडीह से विधायक सुदिव्य कुमार सोनू का हार्ट अटैक से निधन हो गया है। शनिवार देर रात अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें गिरिडीह के मर्सी अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।

सुदिव्य कुमार सोनू झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के वरिष्ठ नेता थे। वह गिरिडीह विधानसभा सीट से 2019 और 2024 में चुनाव जीतकर विधायक बने थे। हेमंत सोरेन सरकार में उनके पास उच्च एवं तकनीकी शिक्षा, नगर विकास एवं आवास, पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद और युवा कार्य जैसे महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी थी।

अचानक बिगड़ी तबीयत

रिपोर्ट्स के मुताबिक शनिवार देर रात सुदिव्य कुमार सोनू की तबीयत अचानक बिगड़ी। इसके बाद परिजन उन्हें इलाज के लिए गिरिडीह के निजी अस्पताल ले गए। अस्पताल में इलाज के दौरान उनका निधन हो गया।

उनके निधन की खबर सामने आते ही गिरिडीह समेत पूरे झारखंड में शोक की लहर दौड़ गई। अस्पताल और उनके आवास के आसपास समर्थकों, पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं की भीड़ जुटने लगी।

झामुमो ने जताया दुख

सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर झारखंड मुक्ति मोर्चा ने गहरा दुख जताया है। पार्टी ने कहा कि उनके असामयिक निधन से पूरा झामुमो परिवार स्तब्ध और मर्माहत है। पार्टी ने उनके निधन को झारखंड, सरकार और संगठन के लिए अपूरणीय क्षति बताया और उनके संघर्ष, सेवा और योगदान को याद किया।

सुदिव्य कुमार सोनू के निधन से झारखंड की राजनीति में एक बड़ा शोक का माहौल है। उनके समर्थक और पार्टी कार्यकर्ता उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।