राजस्थान कांग्रेस में होगा बड़ा बदलाव, राहुल गांधी ने दे दिए संकेत !
पुष्कर से राहुल गांधी ने बड़ा संदेश तो दे दिया है अब बदलाव कब होगा बस इसका ही इंतजार है. 2028 के लिए कांग्रेस ने प्लानिंग तो शुरू कर दी है।
राजस्थान के पुष्कर में कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर में जब राहुल गांधी शामिल होने पहुंचे तब हवाई अड्डे पर कई कांग्रेस के नेता पहुंचे थे जिसमें प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और राजस्थान विधानसभा में विपक्ष के नेता टीकाराम जूली भी थे. इसके अलावा वहां पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट भी मौजूद थे. राहुल गांधी ने डोटासरा और जूली को देखकर कहा है राजस्थान में आप लोग मिलजुल कर काम कर रहे यह बहुत अच्छा है. दोनों की जोड़ी की राहुल ने तारीफ की.

राहुल की बात के कई मायने
राहुल गांधी की ये बात राजस्थान की धरती पर कहना बहुत मायने रखता है क्योंकि इसी राज्य में कांग्रेस ने अशोक गहलोत और सचिन पायलट की झगड़े की वजह से चुनाव हार गई थी. ये भी कहा जा रहा है कि राहुल गांधी ने अपनी इस यात्रा के दौरान अशोक गहलोत से कोई अलग से मुलाकात नहीं की और ना ही गहलोत किसी भी बैठक में शामिल हुए. पुष्कर के प्रशिक्षण शिविर में राहुल गांधी ने सभी नेताओं से एकजुट होने का संदेश दिया और कहा कि आपसी खींचतान संगठन को कमजोर करती है.
हमारे लिए ये अच्छा है- डोटासरा
गोविंद सिंह डोटासरा का कहना है कि ये हमारे लिया अच्छा है कि राहुल गांधी हमारे लिए ये बात कर रहे हैं. ऐसा सभी राज्यों में होना चाहिए. जब हमने डोटासरा से पूछा कि राजस्थान में गहलोत और पायलट की झगड़े की वजह से पार्टी को बहुत नुकसान हुआ तो उन्होंने कहा कि कब क्या हुआ उसका इससे कोई संबंध नहीं है. कल वाले एपिसोड को आप उस समय की घटना से जोड़ कर मत देखिए. हम यहां पर सभी बड़े नेताओं को साथ लेकर चल रहे हैं.
पुष्कर में हुई बैठक के बाद बदलाव संभव
मगर राजस्थान से खबर ये नहीं है असली खबर है कि पुष्कर की बैठक में कई कांग्रेस नेताओं ने राहुल गांधी से कहा कि पार्टी को युवा नेतृत्व पर अधिक भरोसा जताना चाहिए और यदि राजस्थान में कांग्रेस को दुबारा सत्ता में आना है तो युवा चेहरों को अधिक ज़िम्मेदारी सौंपनी होगी. युवा नेताओं को निर्णय प्रक्रिया में महत्वपूर्ण जगह देनी पड़ेगी. राजस्थान में हालत ये है कि गोविंद सिंह डोटासरा की नियुक्ति 2020 में अशोक गहलोत ने की थी और वो भी सचिन पायलट को हटाकर. अब डोटासरा पिछले छह साल से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष हैं और चर्चा ये भी है कि राहुल गांधी राजस्थान के पार्टी संगठन में फेरबदल करने वाले हैं.
देश-दुनिया की हर अपडेट खबरें सिर्फ यहां मिलेगी। PK टाइम्स पर हर पल की जानकारी सबसे पहले, क्योंकि हमारी टीम रहती है हर पल तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहिए अपडेट। प्ले स्टोर से PKTIMES एप भी डाउनलोड कर आप देख सकते हैं तमाम खबरें।।
JP Sharma 
