CM विजय का बड़ा फैसला! स्कूल और पूजा स्थल के पास शराब बंद!
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सीएम विजय ने बड़ा फैसला लेते हुए राज्यभर में 717 शराब की दुकानों को बंद करने का ऐलान किया है। सरकार के मुताबिक ये दुकानें पूजा स्थलों, शिक्षण संस्थानों और बस स्टैंड के आसपास संचालित हो रही थीं...सीएम विजय ने कहा कि जनता की लंबे समय से मांग थी कि स्कूल, कॉलेज और धार्मिक स्थलों के पास शराब की बिक्री बंद की जाए। इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने यह कदम उठाया है....सरकार का दावा है कि इस फैसले से सार्वजनिक स्थानों का माहौल बेहतर बनेगा। वहीं विपक्ष इस फैसले को लेकर सरकार की मंशा और शराब नीति पर सवाल भी उठा रहा है....विपक्ष का कहना है कि सरकार एक तरफ शराब की दुकानों से राजस्व कमाती है और दूसरी तरफ चुनिंदा दुकानों को बंद कर राजनीतिक संदेश देने की कोशिश कर रही है। फैसले के बाद तमिलनाडु की राजनीति में बहस तेज हो गई है और अब पूरे देश में इस कदम की चर्चा हो रही है।
Saloni Kushwaha 
