मार्केट में धूम मचाने आ रहा iPhone 18 Pro

आईफोन यूजर्स के लिए कंपनी अब नये साल से पहले न्यू फीचर के साथ मोबाइल लेकर आ रही है।

मार्केट में धूम मचाने आ रहा iPhone 18 Pro

मोबाइल इंडस्ट्री में आईफोन का अपना जलवा है, अपने फीचर्स के लिए मार्केट में वेल्यू बनाने वाले इस फोन का नया मॉडल आ रहा है. iphonoe 18 Pro जल्द लॉन्च होने जा रहा है। ऐपल बीते साल की तरह इस साल भी सितंबर में अपनी न्यू आईफोन सीरीज को लॉन्च करेगा. इस साल iPhone 18 और 18 Pro को पेश किया जाएगा, जिसमें कई अच्छे फीचर्स, स्पेसिफिकेशन्स आदि देखने को मिलेंगे.

iPhone 18 Pro सीरीज को लेकर अब तक कई लीक्स सामने आ चुके हैं, जिसमें पता चलता है कि न्यू आईफोन में कई बड़े बदलाव नजर आने वाले हैं. फिर चाहें वह डिस्प्ले, कैमरा, प्रोसेसर या फिर अन्य फीचर्स हों. आइए एक-एक करके इनके बारे में जानते हैं. 

iPhone 18 Pro का कैमरा 
ऐपल ने बीते साल लॉन्च किए गए आईफोन 17 प्रो में कैमरा डिजाइन को लेकर बड़ा बदलाव किया था. कंपनी इस साल iPhone 18 Pro को लेकर डिजाइन में तो बड़ा बदलाव नहीं करेगी, लेकिन सेंसर में बदलाव किया जाएगा


iPhone 18 Pro का डिस्प्ले 
iPhone 18 Pro के डिस्प्ले में बड़ा बदलाव डायनामिक आइलैंड के रूप में दिखाई देगा. iPhone 17 Pro के मुकाबले इस साल लॉन्च होने वाला डायनामिक आइलैंड 35 परसेंट छोटा नजर आएगा. इस बदलाव की बदौलत यूजर्स को ज्यादा स्क्रीन यूज करने को मिलेगा. 

iPhone 18 Pro का चिपसेट 
iPhone 18 Pro के साथ लेटेस्ट चिपसेट को शामिल किया जाएगा, जिसका अभी तक ऐलान नहीं किया है. यह A20 Pro चिपसेट होगी, जिसे 2एनएम पर तैयार किया जा सकता है. A19 की तुलना में न्यू चिपसेट 45 परसेंट ज्यादा पावरफुल और 30 परसेंट पावर एफिसिएंट होगा. 

iPhone 18 Pro के साथ नए फीचर्स 
iPhone 18 Pro के स्पेसिफिकेशन के अलावा कुछ नए AI फीचर्स भी देखने को मिलेंगे. सीरी को लेकर बड़ा ऐलान किया जा सकता है. गूगल जेमिनाई के साथ मलिकर न्यू सीरी तैयार किया जा रहा है, जो कई बेहतर फीचर्स के साथ लॉन्च होगा.