Khan Sir को बड़ी राहत: पटना कोर्ट से मिली अग्रिम जमानत, दोनों बॉडीगार्ड भी हुए रिहा हुए

Khan Sir Bail News: पटना सिविल कोर्ट ने शिक्षक खान सर (फैसल खान) की अग्रिम जमानत मंजूर कर ली। इसी मामले में जेल में बंद उनके दोनों बॉडीगार्ड को भी जमानत मिल गई।

Khan Sir को बड़ी राहत: पटना कोर्ट से मिली अग्रिम जमानत, दोनों बॉडीगार्ड भी हुए रिहा हुए
Khan sir

Khan Sir Bail News: मशहूर शिक्षक फैसल खान उर्फ खान सर को पटना सिविल कोर्ट से बड़ी कानूनी राहत मिली है। सोमवार को उनकी अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने जमानत मंजूर कर ली। इसी मामले में जेल में बंद उनके दोनों बॉडीगार्ड को भी अदालत से जमानत मिल गई है।

इससे पहले 10 जुलाई को जिला जज की अनुपस्थिति के कारण मामले की सुनवाई टालकर 13 जुलाई तय की गई थी। सोमवार को जिला जज रूपेश देव की अदालत ने अपना फैसला सुनाते हुए खान सर और दोनों बॉडीगार्ड को राहत प्रदान की।

पहले ही पूरी हो चुकी थी सुनवाई

खान सर की अग्रिम जमानत याचिका पर अदालत में पहले ही बहस पूरी हो चुकी थी। कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया था। उम्मीद थी कि 10 जुलाई को आदेश आएगा, लेकिन जिला जज उपलब्ध नहीं होने के कारण फैसला टल गया था। अब सोमवार को अदालत ने अपना निर्णय सुनाते हुए जमानत मंजूर कर ली।

क्या है पूरा मामला?

पूरा मामला जून 2026 की शुरुआत का है। खान सर के कोचिंग संस्थान के बाहर देर रात कथित हमले की घटना सामने आई थी। खान सर की ओर से आरोप लगाया गया था कि कुछ लोगों ने उनके कोचिंग सेंटर पर हमला किया, जिसके बाद उनकी टीम ने पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई।

जांच के दौरान मामला रौशन आनंद से जुड़े विवाद तक पहुंच गया। पुलिस ने जांच के आधार पर खान सर के दोनों बॉडीगार्ड को गिरफ्तार किया। जांच एजेंसियों के अनुसार, दोनों बॉडीगार्ड ने पूछताछ में स्वीकार किया था कि उन्होंने खान सर के कहने पर गोली चलाई थी।

वीडियो सामने आने के बाद बढ़ी जांच

घटना के बाद कई वीडियो और अन्य साक्ष्य सामने आए, जिनके आधार पर पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ाया। दोनों बॉडीगार्ड को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। वहीं रौशन आनंद को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। इसी दौरान जेल में रहने के दौरान उनके भाई की नेपाल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी, जिसके बाद यह मामला देशभर में चर्चा का विषय बन गया।

कोर्ट से मिली राहत

अब पटना सिविल कोर्ट के फैसले के बाद खान सर और उनके दोनों बॉडीगार्ड को बड़ी कानूनी राहत मिली है। हालांकि मामले की जांच और न्यायिक प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी।